खुले हैंडपम्प में अचानक लगी आग, छतरपुर के चोरई गांव का मामला

hand pump catches fire

छतरपुर। बकस्वाहा क्षेत्र के चोरई गांव के पास एक हैंड पम्प में अचानक आग की लपटें निकलने से अफरा तफरी का माहौल बन गया। बताया जा रहा है कि हैंडपम्प के पास खड़े युवक ने जैसे ही माचिस की तीली जलाई तो अचानक हैंडपम्प ने आग पकड़ ली। वहीं लोगों ने आनन फानने में पुलिस और दमकल को सूचना दी तब कहीं जाकर आग पर काबू पाया गया। हालांकि आग किस कारण लगी अभी यह स्पष्ट नहीं हो सका है जबकि कोई जानमाल का नुकसान भी नहीं हुआ है।

  • बकस्वाहा क्षेत्र के चोरई गांव का मामला
  • माचिस की तीली जलाने पर हैंडपम्प ने पकड़ी आग
  • आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं