Vishwas sarang

कांग्रेस मेरी हत्या कराना चाहती है, विश्वास सारंग का बड़ा बयान

भोपाल। भाजपा नेता विश्वास सारंग ने कांग्रेस सरकार पर उनकी हत्या कराने की साजिश रचने का आरोप लगाया है। बता दें कि विश्वास सारंग भोपाल की नरेला विधानसभा से भारतीय जनता पार्टी के विधायक हैं, जिन्होने मीडिया से रूबरू होकर प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर गंभीर आरोप लगाया है।

मीडिया से रूबरू हुए विधायक विश्वास सारंग ने आरोप लगाया कि उनकी सुरक्षा में सालों से तैनात सुरक्षा कर्मी को बिना किसी कारण के हटाकर, अब हत्या करने की साजिश रची जा रही है। विश्वास सारंग ने बताया कि उन्होने डीजीपी को लैटर लिखा है। सारंग बोले कि कांग्रेस सरकार भाजपा विधायकों की हत्या कर संख्या कम करना चाहती हैं, जिसके माध्यम से सरकार को बचाने की कोशिश में लगे हुए हैं।

Back To Top