मध्य प्रदेश मंत्री बने गोविंद सिंह राजपूत, सागर जिले की सुरखी से हैं विधायक

Govind Singh Rajput

भोपाल। मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने अपने कैबिनेट में इस समय पांच विधायकों को शामिल किया है जिनमें से एक है विधायक गोविंद सिंह राजपूत भी है। बता दें कि सागर जिले के सुरखी विधानसभा से गोविंद सिंह राजपूत विधायक है। वहीं गोविंद सिंह राजपूत के शिवराज कैबिनेट में शामिल होने की खबर लगते ही सुरखी विधानसभा वासियों सहित उनके समर्थकों के बीच खुशी की लहर देखने को मिली। वहीं भोपाल में पत्रकारों से चर्चा करते हुए मंत्री गोविंद सिंह ने सरकार की सबसे पहल प्राथमिकता कोरोना को हराने की बात कही।