मध्य प्रदेश मुख्य सचिव बने इकबाल सिंह बैंस

Iqbal Singh Bains

भोपाल। मध्य प्रदेश शासन ने मुख्य सचिव पद पर इकबाल सिंह बैंस की नियुक्ती की है। बता दें कि राज्य शासन ने 1985 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी इकबाल सिंह बैंस को स्थानापन्न रूप से मुख्य सचिव नियुक्त किया है। दरअसल बीति रात 23 मार्च को मप्र मुख्यमंत्री के रूप में शिवराज सिंह चैहान ने शपथ ग्रहण करने के बाद अपना कार्यभार संभाला था जिसके अगले ही दिन 24 मार्च को मुख्य सचिव को बदल दिया गया।

Image