MP के बाढ़ पीड़ितों को राहत, 1.32 लाख रू. दे रही सरकार

भोपाल। मध्य प्रदेश के अधिकतर जिलों में भारी बारिश के बाद बाढ़ की स्थित बनी जिसके कारण कई निचले इलाकों का जनजीवन अस्त व्यस्त हो चुका है। वहीं अब बाढ़ पीड़ितों को शिवराज सरकार ने राहत देने की घोषणा की है। बता दें कि मध्य प्रदेश सरकार द्वारा भारी बारिश और बाढ़ में पूरी तरह क्षतिग्रस्त हुए मकानों के लिए 1 लाख 32 हजार रूपयों की आर्थिक सहयाता दी जा रही है।

जानकारी के मुताबिक क्षतिग्रस्त मकान के पुननिर्माण के लिए 1 लाख 32 हजार रूपए दिए जा रहे हैं जिसके तहत आरबीबसी 6/4 के तहत 1 लाख रूपयों की राशि। मनरेगा के तहत मजदूरी की 20 हजार रूपए एवं शौचालय निर्माण के लिए 12 हजार रूपयों की राशि दी जाएगी।

पशुपालकों को भी राहत

ऐसे पशुपालक जिनके शेड नष्ट हुए हैं और 5 पशु है उन्हे 70 हजार रू की सहायत, जबकि 10 पशु होने पर 1 लाख रूपयों की सहायता राशि शेड बनाने दी जाएगी।

You May Also Like

More From Author