शिवराज ने किया महाराज का स्वागत, बोले राष्ट्र और जनता की सेवा करने आए सिंधिया

भोपाल। शीर्ष नेतृत्व द्वारा ज्योतिरादित्य सिंधिया को राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार चुना गया है।शिवराज सिंह बोले कि आज का दिन भाजपा के लिए और व्यक्तिगत रूप से मेरे लिए भी आनंद और प्रसन्नता का दिन है। शिवराज ने राजमाता को भी याद किया।

पूर्व सीएम शिवराज बोले कि सिंधिया युवा, ऊर्जावान और कल्पनाशील मस्तिष्क के धनी हैं और वे वैसी परंपरा से आते हैं, जिसने राजनीति को सेवा का माध्यम माना है। 2018 में उत्साह से उन्होंने कांग्रेस के लिए मध्यप्रदेश में काम किया था, लेकिन कांग्रेस ने जनता से किये वादे नहीं निभाये।

शिवराज सिंह ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में विश्वास करते हुए और सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास के मूल मंत्र को मानते हुए सिंधिया, राष्ट्र और जनता की सेवा के लिए भाजपा परिवार में सम्मिलित हुए हैं।

You May Also Like

More From Author