कमलनाथ के 22 मंत्री बैंगलोर में, बोले सभी महाराज के साथ

Jyotiraditya Scindia mla

बैंगलोर / भोपाल – कमलनाथ सरकार में मंत्री इमरती देवी ने बताया कि सभी 22 विधायक बैंगलोर में हैं और सभी अपनी मर्जी से आए हैं। इमरती देवी बोलीं की महाराज अगर कुए में कूदने को कहेंगे तो कुए में भी कूद जाएंगी, जहां महाराज हैं, वहीं सभी 22 विधायक रहेंगे।

कमलनाथ सरकार में मंत्री तुलसीराम सिलावट ने एक वीडियो के माध्यम से ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ खड़े होने का दावा किया है। तुलसीराम सिलावट बोले कि सिंधिया जी जो निर्णय करेंगे उनके हर निर्णय में पूरे 22 विधायक साथ देंगे।

वहीं मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने बताया कि वह किसी के संपर्क में नहीं है, जबकि सभी विधायक सिंधिया के साथ है, जिनका देश हित में निर्णय है।