Burhanpur fraud case

बुरहानपुर में चिटफंड का खुलासा, 4 करोड़ का हुआ ट्रांजेक्शन

बुरहानपुर। निवेश के बाद पैसे डबल करने का झासा देकर लोगों के साथ ठगी करने वाले एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दरअसल बुरहानपुर जिले में जिशान नामक युवक लोगों से पैसे डबल करने के नाम इनवेस्ट करवाता था यहां तक की लोगों का भरोसा जितने के लिए उन्हे पैसे डबल किए भी जाते थे लेकिन कुछ समय बाद लोगों को झासा देकर युवक फरार हो गया, जो कि अब बुरहानपुर पुलिस के हत्थे चढ़ चुका है।

  • जिशान नामक युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • लगभग 4 करोड़ रूपए ट्रांजेक्शन का रिकाॅर्ड मिला
  • पैसों से भरा बैग भी जब्त किया गया
  • लगभग 8 लोगों ने की थी ठगी की शिकायत

बता दें कि युवक के खिलाफ लगभग 8 लोगों द्वारा केस दर्ज कराए गए थे जिसके चलते पुलिस द्वारा आरोपी की तलाश की जा रही थी। वहीं युवक के कब्जे से पुलिस ने पैसों से भरा बैग, डायरी और रजिस्टर सहित लगभग 4 करोड़ रूपए के आसपास का ट्रांजेक्शन किए जाने की बात सामने आई है।

Back To Top