Burhanpur Corona Alert: बुरहानपुर में कोरोना संक्रमण रोकने प्रशासन अलर्ट

covid19 case increasing again in burhanpur

बुरहानपुर। जिले में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को लेकर अब प्रशासन एक बार फिर पूरी तरह कमर कस चुका है। स्वास्थ्य विभाग की रेपिड रिस्पांस टीम और मेडिकल मोबाइल यूनिट भी सक्रिय हो चुकी है जबकि पिछले 24 घंटों में 14 लोग कोरोना संक्रमित मिलने पर संक्रमण रोकथाम के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहै हैं। बता दें कि संक्रमितों में 9 महिला और 5 पुरुष शामिल हैं।

  • जिले में कुल एक्टिव केस की संख्या 150
  • प्रशासन द्वारा संक्रमण रोकथाम के लिए प्रयास जारी

बुरहानपुर जिले में बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए जिला कलेक्टर ने लोगों से कोरोना गाइडलाइंस का सख्ती से पालन करने की अपील की है तो वहीं मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं करने पर पुलिस द्वारा चालानी कार्यवाही भी की जा रही है। हालांकि जिले में कुल एक्टिव केस की 150 है।