हजारों विद्यार्थियों के साथ अधिकारी-नेताओं ने किया योग

International Yoga Day

बुरहानपुर। जिले के रेणुका कृषि उपज मंडी में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया, जहां पहुंचे विभागीय अधिकारी कर्मचारियों, जनप्रतिनिधियों सहित स्कूली बच्चों ने एक साथ योग किया। जानकारी के मुताबिक योग दिवस कार्यक्रम में लगभग 3 हजार विद्यार्थी शामिल हुए जबकि नगर निगम अध्यक्ष मनोज तारवाला, बुरहानपुर कलेक्टर राजेश कौल तथा राजनीतिक पार्टी पदाधिकारी मुख्य रूप से शामिल हुए।