विश्व योग दिवस पर खजुराहो वासियों ने किया योग

International Yoga Day

खजुराहो। विश्व योग दिवस पर पर्यटन नगरी खजुराहो के विभिन्न सरकारी संस्थानों द्वारा योग दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। छरतपुर जिले के खजुराहो में मुख्य तौर पर पश्चिमी मंदिर समूह के सामने पर्यटन विभाग द्वारा प्रसिद्ध योगाचार्य सुदर्शन द्विवेदी की मौजूदगी में योग कराया गया जिसमें एमपी टूरिज्म के रीजनल मैनेजर, टूरिस्ट व्यवसाय से जुड़े विभिन्न संस्थानों के लोग, गाइड एसोसिएशन एवं स्कूली विद्यार्थी योग करने पहुंचे।