बुरहानपुर के दर्यापुर में महात्मा ज्योतिराव फुले एवं सावित्री फुले की प्रतिमा अनावरण

mahatma jyotirao phule

बुरहानपुर। जिले के ग्राम दर्यापुर के पंचायत परिसर में महात्मा ज्योतिराव फुले एवं सावित्री फुले की प्रतिमा की स्थापना के बाद अनावरण समारोह आयोजित हुआ जिस दौरान दर्यापुर सरपंच प्रतिनिधि सुभाष महाजन ने अनावरण किया, वहीं इस अवसर पर संबोधन के दौरान सरपंच प्रतिनिधि ने महात्मा ज्योतिराव फुले एवं सावित्री फुले के जीवन पर प्रकाश डालकर उनके विचारों को आत्मसात करने की बात कही गई। कार्यक्रम में माली समाज जिला अध्यक्ष प्रभाकर चैधरी, अरुण पाटिल, लक्ष्मण महाजन, तारा चंद महाजन, भूषण महाजन भी उपस्थित रहे।