पुलिस ने शाहपुर के मतदान केन्द्रों एवं चैकिंग पोस्ट का निरीक्षण किया

Nepanagar Police

बुरहानपुर। जिले के नेपानगर SDOP सखाराम सेंगर ने मतदान केंद्र तथा चैकिंग पोस्ट का निरीक्षण किया। बता दें कि पुलिस थाना शाहपुर के ग्रामीण क्षेत्रों में SDOP ने थाना प्रभारी गिरवर सिंह जिलोदिया के साथ पहुंचकर आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सामान्य केन्द्रों के साथ ही क्रिटिकल मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया। वहीं दूसरी ओर अंतुली फाटा भोटा फाटा एवं जामठी रोड नाका चेक पोस्टों का भी निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को देखा।