नेपानगर उपचुनाव के लिए बीजेपी और कांग्रेस प्रत्याशी ने भरा नामांकन

Nepanagar Upchunav

बुरहानपुर। जिले के नेपानगर में होने वाले उपचुनाव के लिए बीजेपी प्रत्याशी सुमित्रा देवी कास्डेकर ने अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। बता दें कि इस दौरान बीजेपी सांसद नंदकुमार सिंह भी मौजूद रहे।

  • बीजेपी प्रत्याशी है सुमित्रा देवी कास्डेकर
  • कांग्रेस प्रत्याशी हैं रामकिशन पटेल
  • रिटर्निग अधिकारी विशा माधवानी को सौंपा नामांकन

वहीं दूसरी ओर कांग्रेस प्रत्याशी रामकिशन पटेल द्वारा भी अपना नामांकन दाखिल किया गया जिनके साथ पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव मौजूद रहे। बता दें कि बीजेपी और कांग्रेस प्रत्याशी ने नेपानगर रिटर्निग अधिकारी विशा माधवानी को अपना नामांकन सौंपा।

Nepanagar Upchunav