बुरहानपुर कोरोना कर्फ्यू : बेवजाह घूमने वालों को भेजा जा रहा अस्थाई जेल

burhanpur

बुरहानपुर। कोरोना कर्फ्यू लगने के बाद पुलिस द्वारा जगह जगह बैरिकेडिंग करते हुए आवागमन कर रहे लोगों से पूछताछ सहित जांच की जा रही है। बुरहानपुर सीएसप के नेतृत्व में थाना पुलिस द्वारा संयुक्त कार्यवाही करते हुए शनवारा चैराहे पर बेवजह घूमने वालो को पकड़कर अस्थाई जेल में डालाते हुए सख्त हिदायत दी गई।

  • 7 दिन का कोरोना कर्फ्यू लगने के बाद प्रशासन सख्त
  • कोरोना संक्रमण के रोकथाम का किया जा रहा प्रयास

बता दें कि बुरहानपुर जिले में 7 दिन का कोरोना कर्फ्यू लगाया गया है और इसके पालन के लिए जिला प्रशासन द्वारा सख्त कदम भी उठाए जा रहे हैं जिससे कोरोना संक्रमण पर लगाम कसी जा सके।