श्रीराम मंदिर भूमिपूजन, बुरहानपुर महापौर अनिल भोसले ने की अपील

Shri Ram Mandir

बुरहानपुर। 500 वर्षों के संघर्ष के बाद श्रीराम मंदिर का भूमिपूजन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों में होना है। बुरहनपुर महापौर अनिल भोसले ने बताया कि 1990 में सुबह सुबह 6 बजे प्रभात फेरी निकलती थी, और अयोध्या में ही श्रीराम मंदिर बनाने के लिए गीत के माध्यम से अलख जगाई जाती थी। हालांकि महापौर अनिल भोसले ने श्रीराम भक्तों से 5 अगस्त के दिन अपने-अपने घरों पर दीपक जलाने की अपील की।