छतरपुर के भगवां में कार से 14 लाख 68 हजार नगद बरामद

cash rupee india

छतरपुर। जिले में एसएसटी ने एक कार से 14 लाख से अधिक नगदी रूपए बरामद किए है। बताया जा रहा ह ैकि बड़ामलहरा विधानसभा में होने वाले उपचुनाव के चलते पुलिस प्रशासन अलर्ट है जिसके चलते बड़ामलहरा विधानसभा की सीमाओं पर पुलिस द्वारा चैकिंग की जा रही है। वहीं बीति शाम चैकिंग के दौरान पुलिस टीम द्वारा बछरावनी धसान नदी के पुल पर चेकिंग के दौरान एक कार से 14 लाख 68 हजार रुपये जब्त किए गए, जिसके बाद इनकम टैक्स विभाग को भी सूचना दी गई।

  • एसएसटी और पुलिस टीम ने की कार्रवाई
  • उपचुनाव के चलते पुलिस द्वारा चैकिंग जारी
  • एक कार से बरामद हुए 14.68 लाख रूपए
  • इनकम टैक्स विभाग को सूचना दी गई