छतरपुर में पत्नी की हत्या कर फरार हुआ पति

chhatarpur murder case

छतरपुर। पति पत्नी के बीच हो रहे विवाद के दौरान पति द्वारा पत्नी को चाकू मारकर मौत के घाट उतारे जाने का सानसनीखेज मामा सामने आया है। दरअसल सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के छोटी कुंजरेटी का यह मामला है जहां परिवार विवाद के चलते एक पति ने अपनी पत्नी को धारदार हथियार से हमला कर मौत के घाट उतार दिया।

  • कोतवाली क्षेत्र के छोटी कुंजरेटी का मामला
  • पति-पत्नी के बीच विवाद की मिली थी सूचनाः पुलिस
  • महिला का शव मिलने से फैली सनसनी
  • फरार पति की तलाश में जुटी पुलिस

विवाद की सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस पहुंची तो महिला मृत अवस्था में मिली। हालांकि वारदात की सूचना के बाद सीएसपी लोकेंद्र सिंह, सिटी कोतवाली थाना प्रभारी अरविंद सिंह दांगी और नायब तहसीलदार अंजू लोधी भी मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की गई। हालांकि फरार आरोपी की तलाश के प्रयास किए जा रहे हैं।