खजुराहो में CISF जवनों ने बांटे गरीबों को कंबल

Khajuraho CISF

खजुराहो। पर्यटन नगरी खजुराहो के हवाई अड्डे पर सुरक्षा मोर्चा संभालने वाले सीआईएसएफ के जवनों ने खजुराहो के झुग्गी झोपड़ियों में रहने वाले गरीब तबके के लोगों तथा भीख मांगने वाले लोगों को कड़ाके की ठंड से बचाव के लिए कंबल वितरित किए। इस दौरान सीआईएसएफ कमांडेंट आरएस सेंगर, कमांडर केके वर्मा, इंस्पेक्टर संजय सिंह, सब इंस्पेक्टर वायके उपाध्याय, अविनाश सिंह, एके यादव, हेड कांस्टेबल पीआर सिंह, एनके पटेरिया, गिरिराज शर्मा, अनीता पाल तथा राजेंद्र कुमार उपस्थित रहे। वहीं आगामी समय में बल्ड डोनेशन कैम्प तथा खिचड़ी दान का आयोजन भी प्रस्तावित होने की बात कही गई।