दो महिलाओं ने किया आत्महत्या का प्रयास, एक की मौत

Tal Police Ratlam

रतलाम। रतलाम जिले के ताल थाना अंतर्गत ग्राम काजाखेड़ी में एक परिवार विवाद के दौरान एक महिला द्वारा फांसी लगा ली गई तो वहीं दूसरी महिला द्वारा केरोसीन तेल डालकर आत्महत्या का प्रयास किया गया। दरअसल ग्राम काजाखेड़ी का यह मामला है जहां ननंद भाभी के बीच बकरी चराने की बात पर विवाद हो गया जिसके बाद यशोदा नामक महिला ने फांसी लगा ली जबकि मंजुबाई नामक महिला ने खुद को आग लगाने का प्रयास किया। वहीं इस घटना में एक महिला की मौत जबकि दूसरी महिला को जिला चिकित्सालय उपचार के लिए रेफर किया गया।