जावरा में 4 हजार की रिश्वत लेते पकड़ाया पटवारी

jaora ratlam patwari

रतलाम। जिले के जावरा में एक पटवारी को लाकायुक्त टीम ने रिश्वत लेते हुए पकड़ा है। जानकारी के मुताबिक कन्हैया लाल नामक व्यक्ति द्वारा उज्जैन लोकायुक्त से पटवारी द्वारा डायवर्जन हुई भूमि को कंप्यूटर में एक्टिव कराने के लिए 15 हजार रूपयों की रिश्वत मांगे जाने की शिकायत की गई थी। वहीं शिकायत मिलने के बाद लोकायुक्त पुलिस द्वारा पटवारी को कार्यालय में 4 हजार रूपयों की रिश्वत लेते पकड़ा गया।

  • डायवर्जन भूमि को कम्प्यूटर में एक्टिव कराने मांगी रिश्वत
  • पटवारी ने मांगी थी 15 हजार रूपयों की रिश्वत
  • 4 हजार रूपयों की रिश्वत लेते पकड़ाया पटवारी