जावरा पुलिस ने महज 12 घंटे में पकड़ा 25 टन सोयाबीन से भरा ट्रक

jaora police

रतलाम जिले की जावरा पुलिस ने एक ट्रक चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है. दरअसल लगभग 20 लाख रूपयों की कीमत का 25 टन सोयाबीन भरा ट्रक गुलशन गार्डन के पास से चोरी हुआ था जिस मामले को पुलिस ने महज 12 घंटों में ही सुलझा लिया. पुलिस ने चोरी में शामिल गिरोह के दो आरोपियों को गिरफ्तार भी किया है जबकि अन्य की तलाश जारी है.