रतलाम के ताल से 2 कोरोना पाॅजिटिव मरीज मिले

ratlam alot corona positive

रतलाम। जिले के ताल क्षेत्र में कोरोना ने दस्तक दे दी है बता दें कि हाल ही में ताल क्षेत्र से दो और कोरोना पाॅजिटिव मरीज मिले हैं जिसमें एक वृद्ध और एक गर्भवती मिला शामिल है। जानकारी के मुताबिक ताल नगर में बीते 2 दिनों में कुल 4 कोरोना पाॅजिटिव मरीज मिल चुके हैं।

  • ताल में कोरोना वायरस ने दी दस्तक
  • एक वृद्ध और एक गर्भवती महिला मिली कोरोना पाॅजिटिव
  • मरीज के संपर्क में लोगों के सेम्पल लिए

दरअसल रतलाम जिले में अब तक ताल और आलोट तहसील कोरोना की चपेट से बाहर थे लेकिन अब क्षेत्र से भी कोरोना मरजी मिल चुके हैं। वहीं कोरोना मरीज मिले के बाद मरीज के निवास क्षेत्र को सील करते हुए प्रोटोकाॅल के तहत सैनिटाइजेशन कार्य करते हुए कंटेनमेंट एरिया बनाया गया, जबकि संक्रमित मरीज के संपर्क में आए लोगों की भी सेम्पलिंग की जा रही है।