पांच हजार की रिश्वत लेते पकड़ाया जावरा पंचेड़ ग्रिड में पदस्थ लाइनमैन

Lineman Caught taking bribe

जावरा। रतलाम जिले के जावरा पंचेड़ ग्रिड में पदस्थ लाइमैन बंसीदास बैरागी को उज्जैन लोकायुक्त टीम ने पांच हजार रूपयों की रिश्वत लेते पकड़ा है। जानकारी के मुताबिक धामेड़ी के किसान नानालाल पाटीदार से कृषक भूमि पर लगे ट्यूबवेल के पंप का विद्युत कनेक्शन बंद करने तथा विद्युत आपूर्ति रोकने का भय दिखाकर रिश्वत की मांग की गई थी जिसके बाद किसान की शिकायत पर उज्जैन लोकायुक्त ने यह कार्रवाई की।