सिवनी में गैस कटर से ATM काटकर लगभग 8 लाख रूपए उड़ा ले गए चोर

ATM loot

सिवनी। सिवनी जिले में एक एसबीआई एटीएम से 8 लाख 50 हजार रूपयों की चोरी का मामला सामने आया है। दरअसल कोतवाली थाने से महज कुछ दूरी पर स्थित गंगानगर के एटीएम को बीति रात अज्ञात चोरों ने निशाना बनाते हुए मशीन को गैस कटर से काटकर लगभग 8.50 लाख रूपयों की चोरी की है। सिवनी पुलिस अधीक्षक, कुमार प्रतीक ने बताया कि छिंदवाड़ा की ओर से आए वाहन में सवार अज्ञात लोगों ने गैस कटर की मद्द से एटीएम से लगभग 8 लाख से अधिक की चोरी की है। हालांकि पुलिस द्वारा सीसीटीवी फुटेज तथा अन्य साक्ष्य के आधार पर चोरों की तलाश शुरू कर दी गई है।