छतरपुर में हुई भगवान वाल्मीकि की मूर्ति स्थापना

Lord Valmiki Statue

छतरपुर। बाल्मिक समाज द्वारा भगवान बाल्मीकि जयंती पर बड़ी धूमधाम से भगवान वाल्मीकि की मूर्ति स्थापना की गई। बता दें कि जयंती के अवसर पर छतरपुर के सिंगाड़ी नदी स्थित बाल्मीक समाज भवन परिसर में भगवान बाल्मीकि की मूर्ति की स्थापना हुई जिसमें नगर पालिका अध्यक्ष अर्चना सिंह, समाज सेवी गिरजा पाटकर, भारतीय सफाई मजदूर संघ जिला अध्यक्ष उमेश बोहत, बाल्मिक समाज से मनीराम बाल्मीकि, अध्यक्ष लखन बाल्मीकि मुख्य रूप से उपस्थित रहे। वहीं जयंती के अवसर पर समाज के लोगां द्वारा वाहन रैली भी निकाली गई जो कि सिंगाड़ी नदी स्थित बाल्मीकि भवन परिसर पहुंची जहां मूर्ति स्थापना कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।

DOWNLOAD