Headlines
warranty attacked policeman in maharajpur chhatarpur

छतरपुर में स्थाई वारंटी ने किया पुलिसकर्मी पर हमला

छतरपुर। एक स्थाई वारंटी के आरोपी को पकड़ने गए पुलिसकर्मी पर जानलेवा हमला हुआ है। बताया जा रहा है कि महाराजपुर थाना में पदस्थ सब इंस्पेक्टर पर स्थाई वारंटी द्वारा कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला किया गया है जिसके कारण पुलिसकर्मी को गंभीर रूप से घायल अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

  • महाराजपुर एसआई राजकुमार यादव हुए घायल
  • धारदार हथियार से किया पुलिसकर्मी पर हमला
  • गुंदारा गांव गए थे एसआई राजकुमार यादव
  • पुलिसकर्मी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया

दरअसल महाराजपुर थाना एसआई राजकुमार यादव, गुंदारा गांव में एक स्थाई वारंटी को पकड़ने के लिए गए थे जिस दौरान आरोपी द्वारा पुलिसकर्मी पर जानलेवा हमला कर घायल कर दिया गया। हालांकि पुलिसकर्मी का उपचार जिला अस्पताल में जारी है।

Back To Top