अमरवाड़ा में एक करोड़ से अधिक की ज़मीन से हटाया कब्जा

amarwara chhindwara

छिंदवाड़ा। जिले के अमरवाड़ा में भूमाफिया और अवैध कब्जा धारियों के खिलाफ कार्रवाई के तहत शासकीय ज़मीन पर बने अवैध निर्माण को ध्वस्त किया गया है। बता दें कि अमरवाड़ा क्षेत्र के पिंडरई डबीर और सिंगोड़ी हाईवे से सटी ज़मीन पर पिछले लगभग 35 वर्षों से अवैध कब्जा था जिसे अब ध्वस्त कर दिया गया है वहीं ज़मीन की कीमत लगभग 1 करोड़ 22 लाख रुपए बताई जा रही है। कार्रवाई के दौरान अमरवाड़ा एसडीएम दीपक वैद्य, एसडीओपी संतोष डेहरिया सहित तहसीलदार एवं थाना पुलिस मौजूद रही।

  • सिंगोड़ी हाईवे से सटी हुई है ज़मीन
  • 1.22 करोड़ रुपए ज़मीन की कीमत
  • पुलिस प्रशासनिक अधिकारी रहे मौजूद