Damoh BJP Candidate Prahlad Patel

दमोह सीट से चुनाव लड़ेंगे प्रहलाद पटेल, जबेरा में सम्मेलन आयोजित

दमोह। दमोह संसदीय सीट से भारतीय जनता पार्टी ने प्रत्याशी के रूप में प्रहलाद पटेल को चुनावी रण में उतारा है। जिसके बाद से ही प्रत्याशी द्वारा क्षेत्रों का भ्रमण किया जा रहा है। जबेरा पहुंचे भाजपा के वर्तमान सांसद एवं लोकसभा चुनाव 2019 के भाजपा प्रत्याशी प्रहलाद पटेल ने विजय संकल्प सम्मेलन में शिरकत कर चुनावी बिगुल बजा दिया है। इस दौरान महिला मोर्चा की क्षेत्रीय पदाधिकारी तथा कार्यकर्ता मौजूद रहीं।

Back To Top