गैस सिलेंडर फटने से टपरे में लगी आग, एक व्यक्ति झुलसा

Gas Cylinder Blast

मडियादो – दमोह जिले के मडियादो स्थित एक टपरे में गैस सिलेंडर फटने के बाद व्यक्ति के झुलस गया। जानकारी के मुताबिक किशोरी लोधी नामक वृद्ध अपने घर में भोजन बना रहे थे तभी अचानक गैस सिलेंडर फटने से वह आग से झुलस गए। वहीं सूचना के बाद मौके पर पहुंची 108 एम्बुलेंस ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मड़ियादो में भर्ती कराया। वहीं आग लगने से घर में रखा सामान तथा नगदी रूपए के साथ टपरा भी जल गया है। हालांकि ग्रामीणों द्वारा पानी डालकर आग को बुझाया गया।