नीट एंड क्लीन दतिया अभियान निरंतर जारी

Datia Cleanliness Campaign

दतिया। नगर को नीट एंड क्लीन बनाने के लिए जिला कलेक्टर वीएस जामोद का प्रयास अब रंग लाने लगा है। स्वच्छता को लेकर चलाया जा रहा अभियान के 14वे दिन के बाद भी पूरे जोश के साथ लोगों द्वारा सड़क पर उतरकर सफाई करते हुए देखा गया। स्वच्छता अभियान में सबसे खास बात तो यह है कि जिला कलेक्टर भीलोगों के साथ सफाई करते नजर आए, जबकि अभियान के  14वे दिन भांडेर विधायक रक्षा संतराम सिरोनिया भी अभियान में शामिल हुईं। वहीं दूसरी ओर स्वच्छता अभियान के दौरान अतिक्रमण को भी हटाया गया तथा दुकान संचालकों के खिलाफ चालान भी काटे गए।