रेत उत्खनन मामले में हटा सीईओ को कलेक्टर ने लगाई फटकार

damoh collector in hatta
    • जांच के बाद ग्राम पंचायतो से रायल्टी वसूली के आदेश

हटा। दमोह जिले के हटा जनपद सीईओ आरके चौबे के पत्र पर सिलापरी की बराना नदी से रेत का अवैध उत्खनन् किया जा रहा था जिसकी सूचना मिलने के बाद दमोह कलेक्टर नीरज कुमार ने हटा सीईओ को फटकार लगाकर अनुमति की आड़ में हुए खनन परिवहन की बसूली के निर्देश दिए हैं। दरअसल रेत अनुमति मामले में संज्ञान लेते हुए हटा मंडी पँहुचे कलेक्टर नीरज कुमार ने जनपद पंचायत हटा के सीईओ आर के चौबे से अधिकार क्षेत्र की जांच कर सम्बंधित ग्राम पंचायतो से रायल्टी वसूली के भी आदेश दिए हैं। VIDEO