Damoh Upchunav : मंत्री की गाड़ी में करोड़ों रूपए रखे होने का आरोप

damoh upchunav

दमोह। उपचुनाव में पैसा बांटने के लिए शासकीय गाड़ी में पैसा लाए जाने का आरोप लगाते हुए जब लोगों ने आवाज उठाई तो वाहन को मौके से निकलवा दिया गया। वहीं इस मामले में पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता कमलनाथ ने बीजेपी सरकार पर भी जमकर हमला बोला। कमलनाथ बोले कि जनता ने मंत्री की गाड़ी पकड़ी जिसमें कारोड़ों रूपए भरे थे। आरोप लगाया गया कि जनता का समर्थन नहीं होने के कारण पुलिस प्रशासन और पैसों का उपयोग कर चुनाव जीतने का प्रयास किया जा रहा है।

  • लोगों ने पकडी गाड़ी, मौके से निकलवाया गया
  • मंत्री की गाड़ी में भरे थे कारोड़ों रूपएः कमलनाथ
  • पुलिस प्रशासन और पैसों का हो रहा उपयोगः कमलनाथ