Hatta | हटा : दमोह जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में अवैध उत्खनन कर विभिन्न निर्माण कार्यों के लिये खोदी गई खदानें और बड़े बड़े गढ्ढे मासूमो के लिए जानलेवा साबित हो रहे हैं। पिछले 2 महीनों की बात करें तो आधा दर्जन से अधिक मासूमों की मौत कही खदान धसने से तो कहीं तालाब में डूबने के कारण हो चुकी हैं। ऐसा ही एक और मामला ग्राम सकोर से सामने आया है जहां रहने वाली सोनाक्षी कुसमरिया की तालाब में डूबने से मौत हो गई। बताया गया कि स्कूल के सामने सड़क निर्माण के लिये यह तालाब बनाया गया था जिसमें नहाने के लिए यह नाबालिग बच्ची गई हुई थी। फिल्हाल गैसाबाद थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
Related Posts
कार सवार ने 4 वाहनों को मारी टक्कर
कार सवार शराब के नशे में होना बताया गया हटा। दमोह जिले के हटा में एक कार सवार ने चार…
दमोह के तेंदूखेड़ा में जलभराव की स्थिति बनी, लोगों ने किया चक्काजाम
दमोह जिले में दो दिन से हो रही रूकरूक कर बारिश, बरसात मे भी विद्यानगर कालोनी के रहवासियों ने किया…
शिवराज सरकार के राज में बोरवेल से निकल रही गैस में आग लगाकर भोजन बनाने को मजबूर यह परिवार
मध्य प्रदेश दमोह जिले के मडियादो के मादो ग्राम में एक परिवार का भोजन बोरवेल के पाइप से निकल रही…
