पिण्डवाड़ा लाॅकडाउन, दो हजार राशन किट का वितरण किया

Kumhari police damoh

सिरोही। जिले के पिण्डवाड़ा-आबू विधानसभा क्षेत्र के समाजसेवी नितिन बंसल और पवन अग्रवाल ने भामाशाहओं के सहयोग से लाॅकडाउन के चलते लगभग दो हजार खाद्य सामग्री के किट बांटे गए। जेके सीमेंट फैक्ट्री से दिनेश पण्डया ने बताया कि समाजसेवियों के सहयोग से असहाय लोगों की मदद की जा रही है। जानकारी के मुताबिक खाद्य सामग्री के किट स्वरुपगंज के बालाजी भवन और नवीन आदर्श विद्या मंदिर में तैयार किए जा रहे हैं जिसमें सरुपगंज कस्बे के युवा मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। वहीं दूसरी ओर प्रशासन के सहयोग से पिण्डवाड़ा-आबू विधान सभा क्षेत्र के गांवों में जरूरतमंदों को किट बांटी जा रही है।