दमोह – पन्ना टाइगर रिजर्व के बफर जोन में शामिल मडियादो वन परिक्षेत्र के जंगलों में पक्षियों की प्यास बुझाने युवाओं ने सकारात्मक पहल की है जागरूक युवाओं जंगल मे जगह जगह पेड़ों पर सकोरे बांधे है, जिनमे नियमित रूप से पानी भी भरा जा रहा यही नहीं पंछियों को दाने भोजन सहित बंदरो को खाने की व्यवस्था भी इन युवाओं द्वारा कि जाने लगी है जिससे भीषण गर्मी में प्यास से वेचेन परिंदों को अब पेडों की छांव में ही ठंडा पानी मिलने लगा है।
मड़ियादो गांव के युवा जिनमे अतुल बड़ेरिया, शैलेश उपाध्याय,शैलेन्द्र सोनी,श्रीराम यादव और रानू राव शामिल हैं इन सभी के द्वारा बफ़र जोन के चोरइया मार्ग पर करीब 15 किलोमीटर की दूरी में जंगल में कई स्थानों पर पेड़ों पर सकोरे टांगे गए हैं,यह युवा बाइकों से जंगल मे जाकर नियमित इनमे पानी भरते है।
गौरतलब है कि पन्ना टाइगर रिजर्व के इन जंगलों में कई प्रजातियों के पंक्षी विचरण कर रहे थे लेकिन इन दिनों गर्मी के चलते जंगल के प्राकृतिक स्रोत सुख चुके हैं ऐसे में परिंदों की फिक्र करके इन युवाओं ने लॉक डाउन के फुर्सत क्षणों का सदुपयोग किया और जंगल मे पक्षियों की प्यास बुझाने के संकल्प के साथ पिछले एक माह से अपने कार्य मे जुटे हुय है।
विदिशा: मध्यप्रदेश में एक ऐसा आध्यात्मिक स्थल उभर कर सामने आ रहा है, जिसे लोग… Read More
वैदिक ज्योतिष में शनि ग्रह (Saturn Planet) को कर्म, अनुशासन और न्याय का प्रतीक माना… Read More
मध्य प्रदेश में आध्यात्मिक स्थलों की चर्चा हमेशा होती रहती है। आपने बागेश्वर धाम सरकार… Read More
भोपाल: मध्य प्रदेश में कांग्रेस पार्टी ने मुख्यमंत्री मोहन यादव और उनकी सरकार के खिलाफ… Read More
छतरपुर: मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में स्थित बागेश्वर धाम में इस बार Bageshwar Dham… Read More
MP Budget 2025 का ऐलान हो चुका है, जिसमें सरकारी योजनाओं, खेल, शिक्षा, और परिवहन… Read More