दमोह के पन्ना टाइगर रिजर्व में बच्चें ने की जंगल की सैर

panna tiger reserve damoh
  • वन्य जीवों,पर्यावरण तथा प्रकृति संबंधित जानकारी दी गई

हटा। दमोह जिले के हटा अंतर्गत पन्ना टाइगर रिजर्व क्षेत्र के गहरी घाटी कोर एरिया में किशनगढ़ परिक्षेत्र द्वारा इको अनुभूति केम्प का आयोजन किया गया स्कूल के विद्यार्थियों ने पहुचंकर जंगल की सैर की तथा वन्य जीवों की गतिविधियों, पर्यावरण और प्रकृति के विषय में जानकारी अर्जित की। वहीं बफर जोन अंतर्गत आने वाले मड़ियादो और बर्धा स्कूलों का एक दल टाइगर रिजर्व की गतिविधियों का अवलोकन करने पंहुचा जहां बच्चो ने जंगली जानवरों के अवशिष्ट पदार्थो, पदचिन्हों और जीव जंतुओं के अलावा औषधि पेड़ो के विषय मे बिंदुवार जानकारी एकत्रित की। VIDEO