पूर्वमंत्री की पत्नी के काॅलेज में टीचर ने लगाई फांसी, पथरिया विधायक बोली शिक्षा के नाम पर हो रहे गलत काम

Ojaswini College Damoh
  • पथरिया विधायक बोली शिक्षा के नाम पर हो रहे गलत काम

दमोह। मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री जयंत मलैया की पत्नी सुधा मलैया के दमोह स्थित ओजस्विनी कॉलेज में एक बार फिर टीचर द्वार फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली गई है। जानकारी मिली है कि स्पोर्टस टीचर ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है जिसके बाद देहात थाना पुलिस मौके पर पहुंची। बता दें कि बीते दिनों एक छात्रा ने भी आत्महत्या की थी। हालांकि मीडिया को कालेज परिसर में जाने से रोका गया। VIDEO

वहीं इस मामले में पथरिया विधायक रामबाई गोविंद सिंह ने बयान देते हुए सीधा आरोप लगाया कि काॅलेज में शिक्षा के नाम पर गलत काम हो रहा है, काॅलेज में पढ़ाई नहीं व्यापार हो रहा है। विधायक ने कहा कि यहां इतना बड़ा मामला सामने आया है और वहां कलेक्टर एसपी मीटिंग में बैठे है जबकि इसकी जांच होनी चाहिए और काॅलेज को बंद करने की बात कही।