बाघ का वीडिया वायरल होने से दहशत का माहौल बना

  • बाघ का वीडिया वायरल होने से दहशत का माहौल बना
  • कई दिनों से मिल रही थी शेर या बाघ होने की सूचना
  • अमानगंज का बताया जा रहा है वायरल हुआ वीडियो
  • मुख्य जगह पर वन और पुलिस बल तैनात किया गया

दमोह जिले के हिंडोरिया में शेर के पंजे के निशान मिलने से कुछ दिनों से हडकम्प मचा हुआ था इस बीच एक वीडियो भी वायरल हुआ है जिसमें बाघ को देखा गया। हमारे सहयोगी के मुताबिक एक वीडियो वायरल हुआ है जो कि अमानगंज का बताया जा रहा है जहां बाघ को उसके शिकार के साथ देखा गया। बताया जा रहा है कि वीडियो वायरल होने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है। वन अमला सहित पुलिस बल को संदिग्ध क्षेत्र में मौके पर सुरक्षा की दृष्टि से तैनात कर दिया गया है।