दतिया कलेक्टर रोहित सिंह ने किया नगर भ्रमण, कार्यों की समीक्षा की

Datia DM Rohit Singh

दतिया। दतिया कलेक्टर रोहित सिंह ने स्मार्ट सिटी डेवलपमेंट प्रोग्राम के तहत दतिया शहर का भ्रमण किया। बता दें कि लाला का ताल, ठंडी सड़क, सेवड़ा चुगी, करन सागर, बसस्टेंड, पीताम्बरा चैक, रिंग रोड आदि क्षेत्रों का जिला कलेक्टर ने भ्रमण किया जिसके साथ ही स्वच्छता व्यवस्था को भी परखते हुए नगर पालिका सीएमओ को दिशा निर्देश दिए।

दतिया कलेक्टर रोहित सिंह ने बताया कि प्रसिद्ध मां पीताम्बरा पीठ के दर्शन के लिए अतिथियों और देश भर से श्रद्धालुओं का आगमन होता है जिसके लिए व्यवस्थाओं को जाना जिसके साथ ही शहर में चल रहे निर्माण कार्यों का समय के साथ गुणवत्ता पूर्ण तरीके से पूरा कराना लक्ष्य है, वहीं समार्ट सिटी के तहत चल रहे कार्यों की भी समीक्षा की।