वारासिवनी के गोलीबारी चौक से हटाया गया अतिक्रमण

Golibari Chowk of Waraseoni

बालाघाट। जिले की वारासिवनी नगर पालिका द्वारा अतिक्रमण हटाया गया। बता दें कि एसडीएम संदीप सिंह के निर्देश पर नगरीय प्रशासन अमले ने गोलीबारी चौक से अम्बेडकर चौक तक सड़क के दोनों ओर से अतिक्रमण हटाया गया। इस दौरान एसडीएम संदीप सिंह सहित एसडीओपी आर एन परतेती, नायब तहसीलदार कैलाश कन्नौजे, सीएमओ राधेश्याम चौधरी, पुलिस उपनिरीक्षक नरेश रावत मौजूद रहे। वारासिवनी एसडीएम संदीप सिंह ने बताया कि अतिक्रमण के कारण यातायात प्रभावित हो रहा था जिसके कारण रोड के दोनों ओर 25-25 फीट तक अतिक्रमण हटाया गया। जानकारी दी गई कि दुकानदारेां को विगत 6 दिनों से सूचित किया जा रहा था जिसके बाद अतिक्रमण हटाया गया।