Badoni Police

चोरी की दस बाइक बरामद, बड़ौनी पुलिस को मिली सफलता

दतिया। जिले की बड़ौनी पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए दो वाइक चोर को गिरफ्तार किया है, वहीं पुलिस ने चोरो के कब्जे से दस वाइक बरामद की है। पुलिस ने चेकिंग दौरान एक वाइक चोर को गिरफ्तार किया जिससे पूछताछ में सिलसिलेवार चोरी की गई बइकें बरामद की गई है तथा दूसरे आरोपी को भी गिरफ्तार किया गया। बता दें कि बड़ौनी पुलिस ने ग्राम छता-लहरा रोड पर चेंकिंग के दौरान सुमित नामक युवक को गिरफ्तार किया गया था। जिसने पूछताछ के दौरान एक अन्य आरोपी का नाम बताते हुए की गई चोरी का खुलासा किया।

DOWNLOAD

 

Back To Top