धार में नेता अभिनेता का फोटो लगाकर कोरोना जागरूकता

corona awareness hording

धार। कोरोना संक्रमण को रोकने के एक प्रयास में धार जिले के भाजपा नेता द्वारा अमिताभ बच्चन और पूर्व केन्द्रीय मंत्री विक्रम वर्मा का फोटो लगाते हुए लोगों को नियम पालन करने की अपील की है जिसके बाद अब यह फ्लेक्स काफी चर्चा में हैं।

  • जिले में होर्डिंग बना चर्चा का विषय
  • अमिताभ बच्चन और विक्रम वर्मा का लगाया फोटो
  • कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए जागरूक किया

दरअसल अभिनेता अमिताभ बच्चन और केद्रीय मंत्री विक्रम वर्मा भी कोरोना संक्रमित हुए थे जिसके चलते नेता अभिनेता भी कोरोना से नहीं बच पाने का संदेश देते हुए धार के एक भाजपा नेता विजय गवली ने शहर में होर्डिंग लगवाते हुए लोगों को कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए सरकार की गाइडलाइन्स का पालन करने की अपील की है।