मैं तो एक टेस्टेड उम्मीदवार हूं, बोले छतरसिंह दरबार

Chhatar Singh Darbar BJP

दसाई। धार-महू लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी छतर सिंह दरबार अपने ग्रामीण दौरे के दौरान धार जिले के दसाई पहुंचे। बता दें कि भाजपा प्रत्याशी छतरसिंह दरबार ने दसाई भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर चुनावी रणनीति को बताया।

मीडिया से रूबरू हुए छतरसिंह दरबार ने बताया कि पार्टी ने उन्हे तीसरी बारटिकट देकर चुना व लड़ने का मौका दिया है तो वह एक टेस्टेड उम्मीदवार हैं। वहीं भाजपा का मुद्दा राष्ट्रवाद और विकास प्रमुख बताया।