दसई चौकी प्रभारी कीर्ति तोमर ने पदभार ग्रहण किया

Dasai Chowki Prabhari Kirti Tomar

धार। जिले के दसई चौकी में पहली बार युवा महिला प्रभारी ने पदभार ग्रहण किया है, वहीं मीडिया से रूबरू हुईं दसई चौकी प्रभारी कीर्ति तोमर ने क्षेत्र में असामाजिक गतिविधियों पर लगाम कसने तथा लोगो को न्याय दिलाने विशेष कार्य करने की बात कही।

बता दें कि धार जिले के अमझेरा थाना अंतर्गत पुलिस चौकी दसई की प्रभारी के रूप में एएसआई कीर्ति तोमर ने पदभार ग्रहण किया है, जिस पद पर पहली बार युवा महिला द्वारा पद संभाला गया है।

नवागत दसाई पुलिस चौकी प्रभारी एएसआई कीर्ति तोमर ने बताया कि वह नगर में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ आमजन की सुरक्षा तथा दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए तत्पर रहेंगी।