बंदर के आतंक से पीथमपुर के लोगों में दहशत

Monkey Attack

पीथमपुर। धार जिले के पीथमपुर में इन दिनों बंदर के आतंक से लोग परेशान है, जबकि कई लोगों को बंदर द्वारा घायल भी किया जा रहा है, जिसके कारण अब लोगों के बीच दहशत का माहौल बना हुआ है। ताजा मामला सामने आया है जहां बंदर द्वारा एक महिला को पैर में काटकर घायल कर दिया गया जिसके बाद घायल महिलाओं को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

रहवासियों ने बताया कि लगभग डेढ़ साल से बंदर का आतंक है, जिसने अब तक लगभग दो दर्जन लोगों को घायल कर दिया है। बताया गया कि नगर पालिका और वन विभाग को बंदर द्वारा किए जा रहे हमले की सूचना दिए जाने के बाद भी अब तक बंदर को नहीं पकड़ा गया है, जबकि सीएम हेल्पलाईन नंबर पर भी शिकायत की गई लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई।