टाॅर्च की रोशनी में हुआ नसबंदी ऑपरेशन, कोठी स्वास्थ्य केंद्र का मामला

Kothi Hospital

कोठी। सतना जिले में लगातार स्वास्थ विभाग के व्यवस्थाएं बद से बदतर होती जा रही है और अधिकारी भी अपनी रोटी सेकने में लगे हुए हैं। दरअसल सतना जिले के कोठी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 37 महिलाओं की नसबंदी ऑपरेशन किया जाना था, लेकिन ऑपरेशन के दौरान लाईट चली जाने के बाद मोबाइल टॉर्च के सहारे ऑपरेशन किया गया। वहीं कमी को देखने के लिए मौके पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी अशोक अवधिया पहुंच जिन्होने जानकारी जुटाईं। हालांकि अधिकारी ने कमियों को दूर करने का अश्वासन दिया।