Dhar Sagaur police

पीथमपुर के सागौर में 10 किलो गांजे के साथ आरोपी गिरफ्तार

धार जिले के पीथमपुर अंतर्गत थाना सागौर पुलिस ने 10 किलो गांजे के साथ युवक को गिरफ्तार किया है. मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने लेबड़ मानपुर हाइवे से बृजेश भूरिया निवासी महेश्वर को 10 किलो गांजे के साथ पकड़ा, वहीं जब्त किए गए गांजे की कीमत लगभग 1 लाख रुपए आंकी गई. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस के तहत केस दर्ज कर रिमांड पर लिया.

Back To Top