लकड़ियों के नीचे छुपा बैठा था मगरमच्छ, ग्रामीणों के उड़े होश

crocodile

रतलाम जिले की जावरा तहसील के मन्याखेडी गांव में देर रात एक मगरमच्छ खेत में दिखने के बाद हड़कम्प मच गया. बता दें कि तकरीबन 8 फीट लम्बा मगरमच्छ खेत में रखी लकडियों के अंदर बैठा हुआ था. सूचना मिलते ही वनविभाग का बचाव दल मौके पर पहुंचा और मगरमच्छ को पकड़कर अपने कब्जे में लिया और फिर गांधी सागर में छोड़ा दिया गया.