Khutpala Dhar

हत्या के बाद शव पर केरोसीन डालकर जलाया, आरोपी भाई गिरफ्तार

धार। जिले में एक व्यक्ति की हत्या करने के बाद केरोसीन का तेल डालकर जला दिया गया। दरअसल मामला मध्य प्रदेश के धार जिले का है जहां खुटपला में विवाद के चलते सगे भाईयों तथा भतीजों ने हत्या करने के बाद केरोसीन तेल डालकर जला दिया। सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची तथा जांच पड़ताल की।

इस मामले में धार ASP रूपेश द्विवेदी ने बताया कि थाना राजोद अंतर्गत ग्राम खुटपला में छीमा नामक व्यक्ति की हत्या उनके ही भाई और भतीजों ने की है। बताया गया कि बीति रात भजन संध्या के दौरान आपसी विवाद हुआ था जिसकी बाद सुबह के समय भतीजों ने विवाद को बढ़ाया और फिर कुल्हाड़ी और फरसा से हमला कर छीमा नामक व्यक्ति की हत्या कर दी और फिर केरोसीन का तेल डालकर आग के हवाले कर दिया। हत्या के मामले में कुल चार आरोपी है जिनमें से मृतक के भाई नंदू नामक आरोपी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

Back To Top